संतो का सानिध्य अमूल्य है, धर्म के रास्ते पर आगे बढना चाहिए – संयम लोढा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवगंज। पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढा ने कहां कि सत्य का रास्ता लिखमीदास महाराज ने चुना था उसी रास्ते पर हम सभी को आगे बढना है। आज चेतनगिरी महाराज व अन्य संतो का हमेशा हमारे बीच में सानिध्य रहा है। यह सभी श्रेष्ठ आत्मा है। मनुष्य जीवन इन्हें भी मिला है और हमे भी मिला है लेकिन इन्होंने संसार की निरठता तो महूसस कर लिया और आगे बढे।

मनुष्य जीवन इन्हें नया जीवन मिला है। इसी संसार में संतो को नया नाम, नया जीवन, नया जन्म मिला है, इसलिए ऐसे पूज्य संतो का सानिध्य प्राप्त होना अति आवश्यक है। इनका सानिध्य अमूल्य है। हम सभी को धर्म के रास्ते पर आगे बढना चाहिए। लोढा माली समाज सेवा संस्थान शिवगंज की तरफ से आयोजित लिखमीदास महाराज के वार्षिक मेले में उपस्थित लोगो को संबोधित कर रहे थे।

संयम लोढा ने कहां कि राजनीति कार्यकर्ता को अनेक परिस्थितियों से गुजरना पडता है, जीवन में बहुत उतार चढाव आता है लेकिन हमे इस बात का अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि हमारे पास कोई भी मदद व पीडा लेकर आता है तो उसका जीतना हो हमे समाधान करने का प्रयास करना चाहिए।अगर आप किसी कारणवश बहुत
क्रोधित हो तो आप किसी भी संत के पास चले जाए, उनकी बातो, उनके ज्ञान और लोगो के प्रति भाव को जब सुनेगे तो आपका क्रोध तुरंत प्रभाव से कम हो जाएगा। हमारा क्रोधित होना स्वभाव में होता है और उसी क्रोध को कम करने के लिए हमे प्रभु की शरण में जाना चाहिए। लोढा ने लिखमीदास महाराज महाराज के वार्षिक मेले की सभी को शुभकामनाएं दी।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai