जनप्रतिनिधि व प्रबुद्धजन शिविर का अवलोकन कर बालिकाओं का बढा रहे है उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवगंज। महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित दस दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर का प्रतिदिन शहर के प्रबुद्धजनों की ओर से अवलोकन किया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस उप निरीक्षक शशिकला, अधिशासी अधिकारी विनीता प्रजापत, महादेव महिला मंडल की अध्यक्ष उषा सोनी तथा जगन्नाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट के मंत्री गंगाराम गोयल सहित महिला मंडल की कार्यकर्ताओं ने शिविर का अवलोकन कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं और महिलाओं से संवाद किया और उनका उत्साह बढाया।

इस मौके पर ट्रेनर निधि शर्मा और नम्रता शर्मा ने प्रशिक्षण की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सोनाराम कुमावत और उपाध्यक्ष गोविंद कुमार सुथार ने अतिथियों का स्वागत किया और संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी।इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में इस शिविर को महिलाओं एवं बालिकाओं को

आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है बताया। उन्होंने कहा यह शिविर न केवल महिलाओं व बालिकाओं को व्यवसायिक कौशल सिखा रहा है, बल्कि इन्हें आत्मविश्वास, सम्मान और आर्थिक मजबूती की ओर भी उन्हें अग्रसर कर रहा है।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai