
शिवगंज । भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीमती तारा भंडारी ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक व राज्य मंत्री प्रेमसिंह बाजौर को तीसरी बार सैनिक कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। वे नीमकाथाना से दो बार विधायक भी रहे हैं। बाजौर ने वसुंधरा सरकार में भी दो बार ये पद संभाला था।

भाजपा ने बाजौर को यह पद सौंपकर राजपूत समाज को मैसेज देने की कोशिश की है। क्योंकि शेखावाटी की सीकर, चूरू व झुंझुनूं सीटों पर राजपूत वोटरों की अच्छी संख्या है। लिहाजा पार्टी का मानना है कि बाजौर की नियुक्ति से भाजपा को राजपूत वोटरों का भविष्य में बड़ा फायदा मिलेगा।

बाजौर श्रीमती भंडारी के निवास स्थान पर पहुंचने पर भाजपा नगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष ताराराम की अगुवाई में सुभाष नगर स्थित आवास पर पहुंचे एवं प्रेम सिंह बाजौर का स्वागत सत्कार किया।
इस दौरान मंडल के उपाध्यक्ष वेनाराम प्रजापत, महामंत्री कुंदनमल राठी, मंत्री आनंदीबेन, मीडिया प्रभारी प्रकाश खंडेलवाल, बूथ अध्यक्ष खुशाल राठी, वरिष्ठ नेता गंगाराम गोयल, कांतिलाल माली, राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, उत्तम गहलोत, जीवी बाई, संतोष घांची सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








