सबसे पहले राजस्थान टीवी 24 ने 20 जून 2025 को जोधपुर विद्युत वितरण निगम के शिवगंज डिस्कॉम में ट्रांसफार्मर घोटाले का किया खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवगंज में पोसालिया डिस्कॉम के संपूर्ण अधिकारी कर्मचारियों का एक बार कर देना चाहिए तबादला जिससे जांच नहीं होगी प्रभावित।

डिस्कॉम एईएन द्वारा थाने में सूचना देते ही मुकदमा दर्ज, रिपोर्ट में 909 ट्रांसफार्मर जमा नहीं होने का खुलासा 6 दिन बाद फर्म मालिक, सुपरवाइजर, डिस्कॉम टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज

डिस्काउंट द्वारा क्यों नहीं कराये नाम जद मुकदमा दर्ज

डिस्कॉम की मिली भगत के बिना नहीं कर सकता है फर्म मालिक घोटाला

शिवगंज 27जून। शिवगंज उपखंड क्षेत्र के दो डिस्कॉम कार्यालयों में कृषि कनेक्शन के खरीदे ट्रांसफार्मर घोटाले के मामले उजागर होने के 7 दिन बाद शिवगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। इससे पहले 22 जून को अधूरी रिपोर्ट देने पर थानाधिकारी ने 4 बिंदुओं में तथ्य मगि थे। 6 दिन तक सारे तथ्य जुटाने के बाद शुक्रवार शाम को शिवगंज थानाधिकारी ने एईएन की रिपोर्ट के आधार पर फर्म मालिक, सुपरवाइजर व निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। हालांकि रिपोर्ट में अभी तक निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम उजागर नहीं किए हैं।

घोटाले मैं शामिल अधिकारी वर्तमान में निम्न जगह पदास्थापित है –
तरुण खत्री एक्स ईएन सिरोही, अशोक मीणा एईएन सुमेरपुर में एक्सईएन, राजेश सोनी ए ई एन सांडेराव (पाली) गोविंद राठौड़ जेईएन कालांदी (सिरोही) केशव दत्त सहायक लेखाधिकारी सिरोही, भेराराम स्टोर कीपर शिवगंज (सिरोही) जिनका खुलासा पूर्व में हो चुका है लेकिन शिवगंज सहायक अभियंता द्वारा इन नाम का खुलासा नहीं किया।

रिपोर्ट में सिर्फ फर्म मालिक व सुपरवाइ‌जर के नाम दिए है। साथ ही लिखा है कि इस मामले में शामिल निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करें। रिपोर्ट में डिस्कॉम द्वारा दिए तथ्य में माना है कि 909 ट्रांसफार्मर भण्डार में जमा नहीं हुए थे।
डिस्कॉम की रिपोर्ट: 1075 में से 166 ट्रांसफार्मर ही जमा हो सके । 1075 में से 166 जले ट्रांसफार्मर ही जमा हुए। इसमें से 909 गायब हो गए डिस्कॉम एईएन धर्मेंद्र मीणा ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर खुलासा किया कि 1075 ट्रांसफार्मर में से 166 ट्रांसफार्मर जले थे। शेष रहे 909 ट्रांसफार्मर जमा नहीं हो पाए। रिपोर्ट में बताया कि जोध्पुर डिस्कॉम में 2023-24 व 2024-25 में कुल 805 थ्री फेज ट्रांसफार्मर व 270 सिंगल फेज ट्रांसफार्मर कुल 1075 ट्रांसफार्मर बदलने के लिए आवंटित किए थे। 1075 ट्रांसफार्मर के बदलने के बाद 166 जले ट्रांसफार्मर निगम में जमा हुए है।शेष रहे 909 ट्रांसफार्मर भंडारण में जमा नहीं हुए हैं। उपरोक्त 1075 ट्रांसफार्मर में से 117 ट्रांसफार्मर बदलने व नए लगवाने के लिए टेंडर मैसर्स श्याम इलेक्ट्रिकल, हिंडोन सिटी जिला करौली को दिया था। मैसर्स श्याम इलेक्ट्रिकल की ओर से 139 जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने का बिल बनाकर निगम को दिया था। मैसर्स श्याम इलेक्ट्रिकल की ओर से जले कोई ट्रांसफार्मर व उनका ऑइल निगम में जमा नहीं करवाया है। ट्रांसफार्मर व ट्रांसफार्मर ऑयल को खुर्दबुर्द कर दिया। जिसकी अनुमानित कीमत 5 करोड़ बताई जा रही है।

नामों का खुलासा होने के बाद भी नहीं कराया नाम जद मुकदमा

डिस्कॉम एईएन द्वारा पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि फर्म को ट्रांसफार्मर तत्कालीन साह्ययक अभियंता की ओर से उपखंड कार्यालय शिवगंज से स्टोर कीपर के मार्फत जारी किए थे। उतरे हुए ट्रांसफार्मर पुनः उपखंड स्टोर में जमा नहीं करवाये हैं। उन्होंने मैसर्स श्याम इलेक्ट्रिकल हिण्डौन सिटी के प्रोपराइटर अजय सिंह राठौड़ व सुपरवाइनर महेशचंद्र गुप्ता के नाम उजागर किए। इस घोटाले में शामिल डिस्कॉम अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम उजागर नहीं किए हैं।

सांडेराव के एईएन राजेश सोनी ,सुमेरपुर एईएन अशोक मीणा, शिवगंज स्टोर कीपर भैराराम, को जोधपुर विद्युत वितरण निगम ने किया निलंबित
जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने सांडेराव में कार्यरत सहायक अभियंता राजेश कुमार सोनी को गंभीर लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिवगंज में पदस्थ रहते हुए ट्रांसफॉर्मर रखरखाव में गड़बड़ी और श्याम इलेक्ट्रिकल को अनुचित भुगतान के आरोप पाए गए। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बाड़मेर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय रहेगा, जहां वे रोजाना उपस्थिति दर्ज करेंगे। उन्हें नियम अनुसार निर्वाह भत्ता भी मिलेगा।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai