लायंस क्लब शिवगंज–सुमेरपुर द्वारा दुर्गम क्षेत्रों में मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य

शिवगंज । लायंस क्लब शिवगंज सुमेरपुर की प्रेरणा से क्लब के भामाशाहों द्वारा दिनांक 25 नवंबर 2025 मंगलवार को शिवगंज के दूर-दराज पहाड़ी एवं दुर्गम क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उत्तरा भागली के 127 बच्चों एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय सालियों का वेरा के 20 बच्चों के लिए शरद ऋतु में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन नरेंद्र जी जैन, क्लब अध्यक्ष लायन दीपक बंसल, सचिव लायन योगेश पटवा, स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अर्जुन कुमार जी एवं श्री सुराराम मीणा, स्कूल स्टाफ एवं ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दुर्गम क्षेत्र के अभावग्रस्त विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण कर क्लब ने मानव सेवा का महत्वपूर्ण संदेश दिया जिसके लिए विद्यालय परिवार द्वारा क्लब एवं भामाशाहों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। इस पुनीत कार्य में भामाशाह श्रीमान डॉ. रवि शर्मा, पंकज अग्रवाल, नरेंद्र जैन, अशोक अग्रवाल, रजत झंवर, विक्रम रावल एवं धनाराम मीणा का सराहनीय सहयोग रहा, जिनके सहयोग से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।








