पुस्तकालय पाठकों ने दी बापू को श्रद्धांजलि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई

शिवगंज। सुभाष नगर स्थित राजकीय सार्वजानिक पंचायत समिति पुस्तकालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस का आयोजन किया गया। पुस्तकालयाध्यक्ष सोमप्रसाद साहिल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिनट- टू- मिनट कार्यक्रम के अन्तर्गत, प्रातः 10-30 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रामधुनी, रघुपति राघव राजा राम….. एवं बापू का प्रिय भजन, वैष्णव जन तो तैने कहिए जो पीर पराई जाने रे…..का समवेत गायन किया गया। 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पाठकों एवं वरिष्ठ जनों ने गांधीजी की तस्वीर के समक्ष, श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सार्जेंट बसन्त कुमार गेहलोत, पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत, रमेश कुमार सोलंकी, अर्जुन परारिया, राहुल देवासी, युवा कवि प्रवीण आचार्य एवं होमगार्ड पुखराज मीणा आदि उपस्थित रहे।

