गांधी चौक स्थित राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बापू को श्रद्धाजलि अर्पित की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गांधी चौक स्थित राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बापू को श्रद्धाजलि अर्पित की-

शिवगंज । शिवगंज नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी चौक स्थित राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बापू को श्रद्धाजलि अर्पित कर 02 मिनट का मौन रखा इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाशराज मीना ने बताया कि 30 जनवरी हमारे देश के लिये एक आघात का दिन था जिसने पुरी दुनिया को झग्जोर कर दिया था। शहीद दिवस मनाने का उ‌द्देश्य केवल महात्मा गांधीजी को श्रद्धाजंलि देना ही नही बल्कि उन सभी वीरों को याद करना है जिन्होने देश की आजादी एकता व अखंडता के लिये अपना जीवन बलिदान कर दिया था। महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलते हुये देश को स्वतंत्रता दिलाई थी। उनकी हत्या केवल एक व्यक्ति की हत्या नही थी बल्कि मानवीय मुल्यों पर हमला थी। इस कारण यह दिन देश के लिए राष्ट्रीय शौक एवं स्मरण का दिन बना। साथ ही प्रकाशराज मीना ने बताया कि आज भी देश के अन्दर महात्मा गांधीजी का नाम मनरेगा से हटाना चाहते है। मगर महात्मा गांधीजी की सोच आज भी हर व्यक्ति के दिलों दिमाग में है।

इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष वजींगराम घांची, राजेन्द्र माली, युथ कांग्रेस महासचिव शहजादशाह, दिनेश मीणा, राहुल चॉवरिया, अरविन्द छिपा, मनीष दत्ता, बलवीर सरदार, मुराराम मीणा, रामलाल मीणा, इत्यादि मौजूद रहे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai