Search
Close this search box.

स्वामी विवेकानंद ने देश,समाज को जो दिया वह चिरस्मरणीय : लोढ़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवगंज। युवाओं के आदर्श, युग पुरूष स्वामी विवेकानंद की जयंति युवा दिवस के उपलक्ष में रविवार को डिग्गीनाडी के समीप नगर पालिका प्रशासन की ओर से निर्मित स्वामी विवेकानंद पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार एवं पूर्व विधायक संयम लोढा सहित कांग्रेस जनों ने उनकी प्रतिमा को पुष्पहार पहनाकर उनके बताए आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर उपिस्थत युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोढा ने कहा कि हालांकि रामकृष्ण परमहंस के शिष्य विवेकानंदजी का जीवन कम ही रहा, लेकिन उन्होंने अपने अल्प जीवनकाल में देश,समाज और धर्म को जो कुछ दिया वह चिरस्मरणीय रहेगा। लोढा ने कहा कि विवेकानंद जी ने 25 वर्ष की उम्र में ही पैदल पूरे भारत वर्ष की यात्रा की। अपनी भारत यात्रा के दौरान देश में गरीबी और सामाजिक बुराईयों को देख वे काफी विचलित और दुखी हुए और उन्होंने देश को सामाजिक बुराईयों से बाहर निकालने के लिए आध्यात्म की राह थाम ली। वर्ष 1893 में शिकागों में आयोजित विश्व धर्म परिषद का जिक्र करते हुए लोढा ने कहा कि उस समय पश्चिमी देश के लोग भारत के लोगों को हीन दृष्टि से देखते थे, लेकिन जब उनका भाषण हुआ तो पूरा विश्व उनकी विद्वता को देख चकित हो गया। इसके बाद अमेरिका में उनका जगह जगह स्वागत हुआ। इस अवधि के दौरान वे विदेश में भारतीय तत्वज्ञान का प्रचार प्रसार करते रहे। उन्होंने कहा कि विवेकानंद के जीवन में वेदांत दर्शन, बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग और गीता के कर्मवाद का गहरा प्रभाव था। लोढा ने कहा कि विवेकानंद के आदर्श आज भी देश के युवाओं के लिए प्रासंगिक है। युवाओं को विवेकानंद के आदर्शो का अध्ययन कर उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष हनुवंतसिंह मेडतिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाशराज मीना, दिनेश मीना, चंपालाल तीरगर, पूर्व पार्षद जगवीरसिंह गोहिल, दशरथसिंह जोयला, अरविंद परारिया, महेन्द्र वाघेला, रणछोड सेन सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai