राइजिंग राजस्थान से उद्योगों को मिलेगी गति, 8 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट धरातल पर: कुमावत

शिवगंज। राजस्थान को विकसित प्रदेश की श्रेणी में लाने के लिए उद्योगों को बढ़ावा देना आवश्यक है और इसके लिए राज्य सरकार लगातार धरातल पर कार्य कर रही है। यह बात केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने रविवार को उद्योग संघ केसरपुरा, शिवगंज की ओर से 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित वे ब्रिज के शुभारंभ अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप ‘राइजिंग राजस्थान’ के माध्यम से देश-विदेश के उद्यमियों को आमंत्रित कर विभिन्न क्षेत्रों में 33 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए हैं, जिनमें से 8 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से प्रदेश के विकास को गति मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

मंत्री ने बताया कि उद्योगों के सुचारू संचालन के लिए प्रदेश में 24 घंटे बिजली-पानी उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही किसानों को रात के बजाय दिन में छह घंटे बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य हो रहा है, जिसके तहत 22 जिलों में काम शुरू हो चुका है। उन्होंने जवाई पुनर्भरण योजना पर भी सरकार की गंभीरता का उल्लेख किया और औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए उद्योग संघ के प्रयासों की सराहना की।
*उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पित*
राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि उद्योग संघ की मांग पर अब तक 26 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं तथा रीको से केसरपुरा लिंक रोड का निर्माण भी शीघ्र शुरू होगा। सांसद लुंबाराम चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उद्योग संघ अध्यक्ष दिनेश बिंदल ने हाल ही में रीको क्षेत्र में हुए विकास कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। इससे पूर्व केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी एवं डॉ. रक्षा भंडारी ने विधिवत फीता काटकर वे ब्रिज का शुभारंभ किया।
*भामाशाहों का किया सम्मान*
इस अवसर पर उद्योग संघ की ओर से वे ब्रिज निर्माण में सहयोग करने वाले भामाशाहों आनंद सिंह देवड़ा, अमृत ऐरन,जयश्री प्लाईवुड,प्रेमचंद ऐरन,दिनेश बिंदल,शैतान सिंह चौहान,अशोक कुमार, जयेश सुथार, सिरोहिया इंडस्ट्रीज, देवाराम रावल, सवाई सिंह राठौड़, सुरेश गोयल, रामलाल सुथार,श्रीमंत ग्लडे का अतिथियों के हाथों बहुमान किया गया।
*इनकी रही मौजूदगी*
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सोनाराम कुमावत,जयंतीलाल जैन, महेंद्र कुमार रावल, प्रेमचंद अग्रवाल, बलवंतसिंह परमार, राधेश्याम अग्रवाल, गोविंद सुथार हिम्मतमल कुमावत, मुकुटलाल अग्रवाल, हीरालाल मालवीय, प्रकाश बोराना,शैतानसिंह चौहान,नरपतसिंह,उम्मेदसिंह, सत्यनारायण अग्रवाल महेन्द्रकुमार बी अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल,दिनेश सिंघल, हिम्मतमल बोराना ,रमेश रावल मुकुटलाल अग्रवाल सत्यनारायण अग्रवाल, बनवारीलाल अग्रवाल, ख़ेम सिंह चौधरी, राजेंद्र बिंदल, दिनेश मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं उद्यमी उपस्थित रहे।







