पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर महाभियान सिरोही मंडल का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर महाभियान सिरोही मंडल का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

सिरोही,23 मार्च।भारतीय जनता पार्टी सिरोही मंडल मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत मंडल कार्यशाला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर दीप प्रचलित कर किया गया।
कार्यक्रम को राज्यमंत्री ओटाराम देवासी,सांसद लुम्बाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने भी संबोधित किया।प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और समाज सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान ने पार्टी की कार्यपद्धति पर अपने विचार रखते हुए संगठनात्मक अनुशासन और कार्यशैली पर प्रकाश डाला।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नारायण देवासी ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से अवगत कराया।जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली ने बूथ प्रबंधन एवं “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर अपना वक्तव्य दिया।जिला प्रवक्ता लोकेश खंडेलवाल ने सोशल मीडिया, नमो ऐप और सरल ऐप के प्रभावी उपयोग के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी साझा की।

पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सगरवंशी ने कार्य विस्तार की पार्टी की दृष्टि के विषय में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण ने पार्टी के इतिहास एवं विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला।सातो विषयो की अध्यक्षता सुखदेव आर्य,भुबाराम माली,अरुण ओझा,मगन मीणा, रामलाल मेघवाल,शिवलाल जीनगर,हेमलता पुरोहित ने की।
सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और जनसेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से करने की प्रेरणा मिलती है।
प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने और पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की रूपरेखा भाजपा नगर अध्यक्ष चिराग रावल ने प्रस्तुत की।मंच संचालन नगर महामंत्री कैलाश मेघवाल ने किया।कार्यक्रम की व्यबस्था नगर महामंत्री प्रकाश पटेल,उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान,गोविंद सैनी,तेजराज पुरोहित ने संभाली।कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री हरजी राम चौधरी, भाजपा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री,जिला कार्यालय मंत्री बाबू सिंह माकरोडा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनिल प्रजपात,नारायण माली,गोविंद प्रजापत,महेंद्र सिंह परमार,इंदर सिंह मकवाना,भबूत प्रजपात,मानक चंद सोनी,ललित प्रजापत,अमृत सुथार,अजय भट्ट,चुनीलाल पटेल सहित पूर्व मंडल अध्यक्ष,भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai