𝗖𝗕𝗘𝗢 ने किया जिला टॉपर एवं वरियता वाले बच्चों का बहुमान
शिवगंज । स्थानीय विद्यालय मॉडर्न डिफेंस सी० सै० स्कूल, शिवगंज में 10 वीं बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे बच्चों का सम्मान
समारोहरखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जबरसिंह राव एवं अध्यक्षता संस्था निदेशक नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने की।अतिथि स्वागत एवं सरस्वती वंदना पश्चात् मुख्य अतिथि CBEO ने क्रमानुसार जिला वरियता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रियंका कंवर को माला एवं साफा पहनाकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाऐ दी प्रियंका कंवर ने 97.83% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया,योग्यता अग्रवाल 96.67% ,ध्रुवांशी पटेल 96.33%, यशवर्धन शर्मा 95.5%,रुद्राक्ष सोनी 95%, सोहम सोनी 94%, विष्णुप्रिया 93.17%,दिव्या माथुर 92.5%, मयंक-92.17%, रजत 91.83%, दीक्षित 91.17%, टिना सोनी 90.83%, नेहा 90.5%,काव्य90.33%,मनस्वी बोहरा -90.17%, का भी CBEO जबरसिंह राव एवं संस्था निदेशक नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने माला एवं साफाप हनाकर हौसला अफजाई किया। साथ ही संस्था सहायकनि देशक भानू प्रताप सिंह राजपुरोहित प्रधानाचार्य एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी 80% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले कुल 47 बच्चों का माला एवं साफा पहनाकर बहुमान किया।
संस्थानिदेशक राजपुरोहित ने कार्यक्रम में पधारे अभिभावकों को धन्यवाद दिया एवं जानकारी दी कि जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने में विद्यालय की परम्परा बनी है जो लगभग 12 वर्षों से कायम है। इस वर्ष विद्यालय के एलुमिनी में 1बच्चा आर्मी में अफसर, 1 छात्रा गुजरात न्यायिक सेवा में अधिकारी, 6 बच्चे चिकित्सा सेवा में, 2 बच्चे बैंक में अधिकारी, वही 5 बच्चे सी. ए., 2 छात्रा सी. एस.बने है। गत वर्ष 5 बच्चियों ने अपने अपने वर्ग में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर पदमाक्षी पुरस्कार प्राप्त किया। अन्त में निदेशक ने सभी पधारे मेहमानों एवं CBEO को धन्यवाद प्रेषित किया।








