पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन

शिवगंज । भाजपा नगर मंडल शिवगंज द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का प्रशिक्षण महाअभियान के तहत सात कार्यशाला का आयोजन श्री जगनाथ महादेव मंदिर सभागार में आयोजित कीया गया , जिसमें राज्य मंत्री ओटाराम देवासी जालौर से सांसद लुंबाराम चौधरी भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर श्रीमती रक्षा भंडारी,मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत, मंडल प्रभारी प्रकाश भाटी, मंडल संयोजक गंगाराम गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर सात कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत द्वारा प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा रखी । राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने प्रशिक्षण महा अभियान के तहत राज्य, देश व पार्टी की प्रगति एवं सरकार की कार्य विस्तार कि हमारी दृष्टि के बारे में जानकारी दी। जिला अध्यक्ष भंडारी ने कार्य विस्तार कि हमारी दृष्टि पर अपने विचार व्यक्त किये ।
सांसद लुंबाराम चौधरी ने वैचारिक अधिष्ठान के बारे में जानकारी देते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के इतिहास और विकास के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मंडल संयोजक गंगाराम गोयल ने बूथ स्तरीय कार्यक्रम व बूथ समिति के आगामी कार्यक्रम के बारे में बताया ।
प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन मंडल प्रशिक्षण महा अभियान के समापन में महामंत्री कुंदनमल राठी, नरेश सिंधी, उपाध्यक्ष वेनाराम प्रजापत, जितेंद्र कोठारी, राकेश सोनी, रूपेश देवासी, अर्जुन गहलोत, मंत्री मोहन मेघवाल, राकेश भोजक, मानक प्रजापत,बूथ अध्यक्ष उत्तम कुमार , हितेश कुमार माली, बाबूलाल गर्ग, फूटरमल छुहारा, रणछोड़ रावल, प्रकाश कुमार, पंकज कुमावत, अशोक कुमावत,मोहनलाल सोलंकी,शैतान सिंह, भगतराज भाटी, कान सिंह, महेंद्र कुमार दवे, उषा गहलोत,उषा सोनी, संतोष कंवर, हिरल कुमारी, नारायण लाल हीरागर, हिम्मत राम भाटी, अर्जुन गहलोत, भरत सुथार, खेम सिंह चौधरी, हितेश कुमार माली, सुरेश कुमार परिहार, मयंक सोनी, नरेश देवासी, नारायण लाल परिहार, राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, शेषमल गर्ग, ओम प्रकाश परिहार, शांतिलाल खंडेलवाल, बाबूलाल माली, हिमांशु गर्ग सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai